24hnbc धरम को हटाकर भाजपाई अब कहेंगे नारायण नारायण
Tuesday, 16 Aug 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। विधायकों के राय मशवरे के बगैर ही नारायण चंदेल के नाम का लिफाफा प्रभारी मैडम दिल्ली से लेकर आई और 14 सदस्य भाजपा विधानसभा दल को बता दिया गया कि उन्हें अपना नेता प्रतिपक्ष किसे बनाना है। देखा जाए तो आज फिर सिद्ध हो गया कि भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र ही नहीं है, 9 अगस्त से ही इस बात की चर्चा प्रारंभ हो गई थी कि जांजगीर विधानसभा के विधायक नारायण चंदेल अगले नेता प्रतिपक्ष होंगे। बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक का नेता प्रतिपक्ष पद से रवानगी उसी दिन तय हो गई थी जब बिलासपुर सांसद अरुण साव प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए थे।