24 HNBC News
24hnbc कवासी लखमा के गैर जिम्मेदाराना बयान से सतनामी वर्ग नाराज
Monday, 15 Aug 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। सतनामी समाज के दर्जनभर बड़े छोटे संगठन एक बैनर के अंतर्गत आंदोलन पर आतुर हैं। उनकी नाराजगी दो बातों को लेकर है पहला गिरोधपुरी का नाम बदलना और दूसरा राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा के द्वारा समाज के लिए की गई आपत्तिजनक टिप्पणी। स्वतंत्रता दिवस के 1 दिन पूर्व ही बड़ी संख्या में सतनामी समाज की रैली मुख्यमंत्री आवास के घेराव पर उतारू थी। बताया जाता है कि समाज के बड़े तबके ने अपने आराध्य संत की जन्म स्थली जिले का नाम उन्हीं के नाम पर रखने का निवेदन किया था. ... यह तो हुआ नहीं उलट प्रदेश सरकार के मुखिया ने बिना सामाजिक विचार विमर्श के गिरोधपुरी का नाम गुरु घासीदास के नाम पर करने का एक तरफा निर्णय ले लिया। समाज के लोगों का कहना है कि गिरोधपुरी की पहचान वैसे भी गुरुदेव के नाम पर है हमारी मांग तो उनके जन्म स्थली जिले का नाम उनके नाम पर करने की है। इसी बात को लेकर कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा ने समाज के व्यवहार पर कुछ अशोभनीय टिप्पणी कर दी, जिससे समाज का बड़ा वर्ग नाराज हैं। वर्तमान राजनैतिक परिस्थितियों को देखकर ऐसा लगता है कि सरकार के मुखिया को शीघ्र ही कोई निर्णय लेना होगा अन्यथा एससी वर्ग का बड़ा वोट बैंक बिगड़ सकता है।