
जिमिकन्द को धो कर अच्छी तरह साफ कर लीजिये, अब अपने दोनों हाथों पर तेल लगाइये, जिमीकन्द को मोटा छिलका उतारते हुये छीलिये, और 1-2 इंच लम्बे टुकड़ों में काट लीजिये.जिमीकन्द के कटे हुये टुकड़ों को उबाल लीजिये किसी बर्तन में इतना पानी उबलने रख दीजिये, कि उसमें जिमीकन्द के टुकड़े पानी में डूब जायं, पानी में नीबू का रस और आधा छोटी चम्मच नमक डाल दीजिये. पानी में उबाल आने पर जिमीकन्द के टुकड़े उबलने रख दीजिये. 10 12 मिनिट में जिमीकन्द के टुकड़े नरम हो जायेंगे, जिमीकन्द के टुकड़े नरम होने पर, गैस से उतार लीजिये. पानी से जिमीकन्द के टुकड़े निकाल लीजिये.कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में जिमीकन्द के टुकड़े डालकर, ब्राउन होने तक तलकर प्लेट में निकाल लीजिये.कढ़ाई में 2-3 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग, जीरा और राई डालिये, जीरा तड़कने के बाद धनियां पाउडर, हल्दी पाउडर, करी पत्ता डालकर मसाले को थोड़ा सा भून लीजिये, टमाटर का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को तब तक भूनिये जब तक मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे. इस भूने हुये मसाले में फैटा हुआ दही डालिये, उबाल आने तक चलाते रहिये.मसाले में जिमीकन्द के टुकड़े डाल कर मिलाइये. एक गिलास पानी या आपको सब्जी की तरी जितनी पतली चाहिये उसके अनुसार पानी और नमक डाल दीजिये, चलाते हुये उबाल आने के बाद, सब्जी को ढककर 5-6 तक तक पकने दीजिये, ताकि जिमीकन्द के टुकड़े में सारे मसाले जज्ब हो जायें, सब्जी में गरम मसाला और कतरा हुआ धनियां मिलाइये.