24hnbc कांग्रेस के डीएनए में है देशभक्ति हमें किसी से सीखने की जरूरत नहीं
Monday, 15 Aug 2022 00:00 am
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर शहर वासियों को बधाई व शुभकामना देते हुए टांकेश्वर पाटले सचिव जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ने क्षेत्रवासियों को तिरंगा यात्रा के सफलतापूर्वक चलने पर शुभकामनाएं दी धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि, एक और कांग्रेस के डीएनए में देशभक्ति रची बसी है तो दूसरी ओर हर घर तिरंगा का संदेश देने वाली पार्टी का खून ही रंग बदलता रहता है। भारतीय जनता पार्टी के रिमोट कंट्रोल वाले दफ्तर में तिरंगा का इतिहास साफ है। जो लोग कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने का इवेंट मैनेजर ते हैं उनके नागपुर कार्यालय पर तिरंगा नहीं फहराया गया और ऐसा स्वतंत्रता दिवस की 2 वर्षगांठ नहीं है दशक से अधिक चला और इस पर एक बार बड़ा विवाद भी हुआ जब 98 में कुछ देशभक्तों ने इमारत के भीतर प्रवेश करके तिरंगा फहराने की कोशिश की, आज राष्ट्रभक्ति के प्रतीक तिरंगे को भी इन्होंने सियासत का साधन बना लिया। फ्लैटकोर्ट में परिवर्तन हो गया उसके बावजूद यह स्पष्ट है कि जिस स्थान पर तिरंगा लगाया जाएगा वहां पर अन्य कोई झंडा झंडा तिरंगा से ऊंचा नहीं होगा। पर सार्वजनिक स्थानों पर कई इमारतों पर ऐसा देखा जा रहा है कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा से ज्यादा ऊंचाई पर अन्य झंडे लगे हैं और यह सब अनजाने में नहीं जानबूझकर किया गया है ऐसे में वे लोग जो देश की आजादी के पूर्व से ही समाज को बांटने में लगे हैं से आज भी सावधान रहने की जरूरत है। कांग्रेस और उसकी रीति नीति पर चलने वाले लोग ऐसे विघटनकारी तत्वों के षड्यंत्र को पूरा नहीं होने देंगे।