24 HNBC News
24hnbc भाजपा में निर्वाचित जनप्रतिनिधि की बल्ले-बल्ले, कांग्रेस में मनोनीत की पौबाराह कैसे होगा मुकाबला
Tuesday, 09 Aug 2022 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में नए अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी और यह नियुक्ति एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि की हुई है इसके बाद, इसके बाद बिलासपुर में कांग्रेस की राजनीति को बड़ा झटका लग सकता है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी शैलेश पांडे ने भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जो लगातार चार बार से चुनाव जीत रहे थे को जबरदस्त तरीके से हराया। 
जनता को बड़ी उम्मीदें थी कि नए मंत्रिमंडल में बिलासपुर को उसकी राजनीतिक विरासत के अनुसार स्थान मिलेगा किंतु उनका या विश्वास एक एक कर टूटता चला गया उलट हारे हुए जनप्रतिनिधि को मनोनयन की दवाई से ऊंचे पद दिए जाने लगे। 
आम जनता ने ही कांग्रेस के ही कुछ नेता अपने निर्वाचित जनप्रतिनिधि विधायक की सार्वजनिक स्थानों पर उपेक्षा करने लगे सो प्रशासन ने भी बहती पानी में हाथ धोए। अब भारतीय जनता पार्टी ने बिलासपुर शहर का कद अचानक बहुत ऊपर कर दिया । एक तरफ नेता प्रतिपक्ष बिलासपुर से निर्वाचित जनप्रतिनिधि हैं दूसरी तरफ निर्वाचित जनप्रतिनिधि सांसद बिलासपुर को पार्टी की कमान दे दी गई। अब कांग्रेसी खेमा भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला क्या मनोनीत जनप्रतिनिधियों से करेगा। अभी तक तो स्थानीय विधायक से शहर में सरकारी झंडा तक नहीं फहरवाया जाता और अब भारतीय जनता पार्टी हाईकमान का यह दाव विधायक नेता प्रतिपक्ष और सांसद प्रदेश अध्यक्ष वैसे भी बिलासपुर जिले में और पड़ोसी मुंगेली जिले में कांग्रेस की हालत कमजोर है। बिलासपुर विधायक और तखतपुर के अतिरिक्त जहां देखो वहां कांग्रेस के पास छाया विधायक है कुछ स्थानों में तो छाया विधायक तीसरे नंबर पर रहा सत्ता में रहते हुए लोकसभा चुनाव में बिलासपुर से कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव का प्रदर्शन मस्तूरी छोड़ अति निराशाजनक था। उसके बावजूद मनोनयन की डोर उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा तक मिल गया। यही हाल बैजनाथ चंद्राकर जी का है 10 को हो गए जीत का सेहरा सिर नहीं बंधा पर है तो कैबिनेट दर्जा प्राप्त इस सब के बाद अब क्या कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश के मुख्यमंत्री क्या बिलासपुर में अपने निर्वाचित जनप्रतिनिधि विधायक का कद ऊंचा करेंगे या अभी भी कांग्रेस में टांग खींचने की राजनीति बदस्तूर जारी रहेगी।