24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 9 अगस्त 2022
Monday, 08 Aug 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 27 मिनट से 9 बजकर 20 मिनट तक रहेगा इसके बाद मध्यरात्रि 11 बजकर 23 मिनट से 12 बजकर 5 मिनट तक।
राष्ट्रीय मिति श्रावण 18, शक संवत् 1944, श्रावण शुक्ल, द्वादशी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2079। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 25, मुहर्रम 10, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 9 अगस्त सन् 2022 ई०। सूर्य दक्षिणायन उत्तर गोल, वर्षा ऋतु।
राहुकाल अपराह्न 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक। द्वादशी तिथि सायं 5 बजकर 47 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ, मूल नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 18 मिनट तक उपरांत पूर्वाषाढ़ नक्षत्र का आरंभ।
विष्कुंभ योग रात्रि 11 बजकर 35 मिनट तक उपरांत प्रीति योग का आरंभ। बव करण प्रातः 7 बजकर 24 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।
आज का व्रत त्योहार - सावन भौम प्रदोष व्रत।
सूर्योदय का समय 9 अगस्त 2022 : सुबह 5 बजकर 47 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 9 अगस्त 2022 : शाम 7 बजकर 06 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 9 अगस्त 2022 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 53 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 40 मिनट से 3 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 5 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 53 मिनट से 07 बजकर 17 मिनट तक। अमृत काल सुबह 6 बजकर 31 मिनट से 7 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। इसके बाद अगली सुबह 5 बजकर 23 मिनट से 06 बजकर 49 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 9 अगस्त 2022 :
राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 27 मिनट से 9 बजकर 20 मिनट तक रहेगा इसके बाद मध्यरात्रि 11 बजकर 23 मिनट से 12 बजकर 5 मिनट तक।
आज का उपाय 9 अगस्त 2022 : हनुमान चालीसा का पाठ कीजिए। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)