24hnbc डीएव्ही स्कूलों में शासन कोटा की आरक्षित सीटों के लिए चयन सूची जारी
Sunday, 07 Aug 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । जिले के अंतर्गत संचालित डी.ए.व्ही. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल गोढ़ी, गोबरीपाट, देवरीखुर्द एवं परसावेद में शासन कोटा के 8 प्रतिशत सीट पर जिला स्तरीय समिति के अनुमोदन उपरांत चयन सूची जारी कर दी गई है। सूची सभी डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूलों में चस्पा कर दिया गया है। चयनित छात्र-छात्रा समय सीमा में आवश्यक दस्तावेजों के साथ संस्था में प्रवेश प्राप्त कर सकते है। पालक आवश्यक दस्तावेजों सहित अपने बच्चों का प्रवेश कराने संस्था से सम्पर्क कर सकते है।
डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल गोढ़ी में 8, गोबरीपाट में 11, देवरीखुर्द में 7 एवं परसावेद के 6 छात्रों को मिलाकर कुल 32 छात्रों का चयन किया गया है।