24hnbc पंचांग 4 अगस्त 2022
Wednesday, 03 Aug 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
सप्तमी तिथि अगले दिन सुबह 05 बजकर 07 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ, चित्रा नक्षत्र सायं 06 बजकर 48 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र का आरंभ, साध्य योग सायं 04 बजकर 33 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ, गर करण सायं 05 बजकर 24 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा प्रातः 06 बजकर 40 मिनट तक कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।
राष्ट्रीय मिति श्रावण 13, शक संवत 1944, श्रावण शुक्ल, सप्तमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2079। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 20, मुहर्रम 05, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 4 अगस्त सन् 2022 ई॰। सूर्य दक्षिणायन उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक।
सप्तमी तिथि अगले दिन सुबह 05 बजकर 07 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ, चित्रा नक्षत्र सायं 06 बजकर 48 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र का आरंभ, साध्य योग सायं 04 बजकर 33 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ, गर करण सायं 05 बजकर 24 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा प्रातः 06 बजकर 40 मिनट तक कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार शीतला सप्तमी, गोस्वामी तुलसीदास जयंती।
सूर्योदय का समय 4 अगस्त 2022 : सुबह 5 बजकर 44 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 4 अगस्त 2022 : शाम 7 बजकर 10 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 4 अगस्त 2022 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 7 मिनट से 4 बजकर 48 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से 03 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 06 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 9 मिनट से 7 बजकर 33 मिनट तक। अमृत काल सुबह 6 बजकर 06 मिनट से 07 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।
आज का अशुभ मुहूर्त 4 अगस्त 2022 :
राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक।
- आचार्य कृष्णदत्त शर्मा