24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 2 अगस्त, नाग पंचमी तिथि
Monday, 01 Aug 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। पंचमी तिथि अगले दिन सुबह 05 बजकर 42 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र सायं 05 बजकर 29 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ। शिव योग सायं 06 बजकर 36 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग का आरंभ।
राष्ट्रीय मिति श्रावण 11, शक संवत 1944, श्रावण शुक्ल, पंचमी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2079। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 18, मुहर्रम 03, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 02 अगस्त सन् 2022 ई०। सूर्य दक्षिणायन उत्तर गोल, वर्षा ऋतु।
राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। पंचमी तिथि अगले दिन सुबह 05 बजकर 42 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र सायं 05 बजकर 29 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ।
शिव योग सायं 06 बजकर 36 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग का आरंभ, बव करण सायं 05 बजकर 28 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।
आज का व्रत त्योहार - नाग पंचमी, ऋक उपाकर्म।
सूर्योदय का समय 2 अगस्त 2022 : सुबह 05 बजकर 43 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 2 अगस्त 2022 : शाम 07 बजकर 11 मिनट पर।
 
आज का शुभ मुहूर्त 2 अगस्त 2022 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 54 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 42 मिनट से 03 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 06 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 58 मिनट से 07 बजकर 22 मिनट तक। अमृत काल सुबह 09 बजकर 52 मिनट से 11 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। रवि योग शाम 05 बजकर 29 मिनट से अगले दिन 05 बजकर 43 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 2 अगस्त 2022 :
राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 25 मिनट से 09 बजकर 19 मिनट तक रहेगा इसके बाद मध्य रात्रि 11 बजकर 24 मिनट से 12 बजकर 06 मिनट तक।
आज का उपाय : आज शिवजी का दूध से अभिषेक करें, हनुमान चालीसा और आस्तिक नाम का उच्चारण 5 या 11 बार करना शुभ रहेगा।
(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)