24 HNBC News
24hnbc जो पूर्व उपराष्ट्रपति की देशभक्ति पर उठाते हैं सवाल उन्हें चिंता है राष्ट्रपति के सम्मान की
Thursday, 28 Jul 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। महिला आदिवासी राष्ट्रपति का बड़ा अपमान हो गया सोनिया गांधी माफी मांगे कांग्रेस देश से माफी मांगे और भाजपा की यही मंत्री जिसके आसपास दर्जनों और सांसद खड़े हैं उनका मुंह कभी जनवादी मामलों पर नहीं खुलता राष्ट्रपति का अपमान हो गया बहुत बड़ी घटना हो गई 2014 में जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं उसके बाद से भारतीय मुसलमानों( उन लोगों को छोड़ो जो भाजपा में शामिल हो गए है) की देशभक्ति पर बीजेपी के अधिकारिक प्रवक्ता खूब प्रश्नचिन्ह लगाते हैं ऐसा ही एक मामला पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का है उनकी देशभक्ति पर भाजपा प्रवक्ता ने खूब प्रश्न उठाए तब उपराष्ट्रपति और देश का अपमान नहीं हुआ जनता की याददाश्त इतनी भी कमजोर नहीं है कि वह यह भूल जाए कि दिसंबर 2017 गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह और अंसारी पर कांग्रेस के नेता मणिशंकर अय्यर के आवास पर एक गुप्त बैठक का हिस्सा होने का आरोप लगाया था कहा था कि इस बैठक में पाकिस्तानी उच्चायुक्त और एक पूर्व पाकिस्तानी विदेश मंत्री मौजूद थे आरोप यह था कि पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ मनमोहन सिंह और हामिद अंसारी राष्ट्र विरोधी बातचीत में शामिल थे जिसका असर अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पड़ता है। जो लोग अय्यर के आवास पर आयोजित डिनर पार्टी में मौजूद थे वो मोदी के आरोप से स्तब्ध थे क्योंकि उस दिन मीटिंग में पूर्व प्रधानमंत्री पूर्व उपराष्ट्रपति के अलावा कई प्रतिष्ठित राजदूत और ब्यूरोक्रेट्स मौजूद थे जिन्होंने देश की विशिष्ट सेवा की इस बयान के वजह से संसद में हंगामा मचा और गतिरोध पैदा हुआ और यह तब टूटा जब मोदी कैबिनेट के वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री ने अपने बयानों या भाषण में ना तो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और ना ही पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी कि इस राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता पर सवाल उठाया था इस तरह की कोई भी धारणा गलत है हम इन नेताओं के साथ ही इस राष्ट्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का काफी सम्मान करते हैं यहां पर ऐसा समझ आता है कि भारतीय जनता पार्टी और उसके नेता मौके के अनुसार मुद्दों को उछालते हैं और अपना लाभ निकालते हैं। सोनिया गांधी माफी मांगो की आवाज एक ऐसी महिला मंत्री उठा रही है जिसे स्वयं ही कई चीजों का उत्तर देना है उसमें डिग्री से लेकर बार तक शामिल है। स्वयं के पास अपने ऊपर लग रहे आरोपों का तथ्यात्मक जवाब है नहीं और कहीं ना कहीं मन में यह दबी हुई इच्छा है कि सदन में उन्हें स्वर्गीय सुषमा स्वराज का स्थान मिल जाए इसलिए सीधे सोनिया गांधी से विवाद मोल ले रही हैं उन्हें याद रखना चाहिए सुषमा स्वराज और सोनिया गांधी का आपस में बेहद सम्मानजनक रिश्ता था चुनाव में सुषमा स्वराज हार जाने के बावजूद श्रीमती गांधी के प्रति कटुता नहीं रखती थी और दोनों महिलाओं के बीच हमेशा यह रिश्ता कायम रहा स्मृति भारती नहीं ईरानी की भाषण, बयान शोप अपेरा के स्क्रिप्ट के समान है और तात्कालिक टीआरपी के लिए हैं यह भारतीय राजनीति का गिरता स्तर है।