24hnbc जीएसटी से बिगड़ा किचन का बजट अंधभक्तों की अपनी ही समस्या है
Thursday, 28 Jul 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । केंद्र सरकार द्वारा वस्तु एवं सेवा कर की दरों में बढ़ोतरी के बाद पिछले 10 दिनों में ज्यादातर फूड आइटम के दाम में 15% से ज्यादा का उछाल आया है फ्री पैक प्रोडक्ट में 5 फ़ीसदी जीएसटी लगने के बाद आटा, चावल, दालियां, मैदा, सूजी, दाल, राजमा सहित अन्य खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ गए हैं। नॉन ब्रांडेड आटे की कीमत में भी 25% तक की बढ़ोतरी देखी गई है अगर बाद दही, छाछ, दूध , लस्सी की की जाए तो इसमें 7% तक का उछाल देखा जा सकता है। खाद्य पदार्थों में जीएसटी लागू होने से घरेलू बजट बिगड़ गया डीजल, पेट्रोल, एलपीजी की महंगाई पहले ही परेशान कर रही है अब किचन पर जीएसटी भारी पड़ गया फिर भी अंधभक्त अपनी ही समस्या है उन्हें लगता है कि घर पर दूध से दही मही पनीर बना लेने से उनकी भक्ति में अंतर आ जाता है क्योंकि वे घर पर बनाएं इन आइटम पर जीएसटी नहीं दे पाते लिहाजा सीता देवी से मांग की जा रही है कि दूध से दही, छाछ, पनीर , लस्सी के बाय प्रोडक्ट घर पर बनाना प्रतिबंधित कर दिए जाएं अथवा इसे गैरकानूनी कृत्य घोषित किया जाए।