24 HNBC News
24hnbc त्यौहार हरेली का मंच से गया सामाजिक समरसता का संदेश
Wednesday, 27 Jul 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और संगठन प्रभारी चंदन यादव के ना आने के बावजूद बैजनाथ चंद्राकर, श्यामसुंदर दास महंत, अटल श्रीवास्तव, रामचरण यादव, विजय पांडे, विजय केशरवानी की उपस्थिति ने महमंद में कांग्रेसी मंच से जहां पार्टी में एकता का संदेश दिया वही हरेली तिहार के समावेशी स्वरूप के संदेश के साथ क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही मध्यमवर्गीय आवासी कॉलोनी के निवासियों को छत्तीसगढ़ की वास्तविक संस्कृति से परिचय कराया। दिल्ली में चल रहे राजनीतिक गतिविधियों के कारण प्रदेश अध्यक्ष को आज दिल्ली प्रवास पर रहना पड़ा अत: महमंद प्रभात रद्द हो गया । कार्यक्रम अपने तय समय पर प्रारंभ हुआ और सबसे पहले गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता हुई मुख्य अतिथियों के आगमन के पूर्व उपस्थित आचार्य समूह ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना दीप प्रज्वलित के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आसपास के बुजुर्ग और नागरिक उपस्थित थे बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति भी देखी गई कुल मिलाकर इस सामाजिक कार्यक्रम के मंच से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने मस्तूरी ब्लॉक में कांग्रेस की दमदार उपस्थिति मजबूती का संदेश दिया। आसपास के नागरिक कांग्रेस कार्यकर्ता का यह मानना है कि मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नागेंद्र राय की नियुक्ति के बाद कार्यकर्ता की उच्च पदक बड़ी है जिससे पार्टी में फिर से उत्साह का संचार हुआ है।