24 HNBC News
24hnbc एम सी क्यू की संख्या बढ़ी सी बी एस ई ने बदले नियम
Sunday, 22 Nov 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

 सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड के सचिव अनुराग त्रिपाठी द्वारा हाल ही में बोर्ड परीक्षाओं पर दिए गए बयान के बाद शिक्षा वर्ग में हलचल तेज हो गई है। शैक्षणिक सत्र 2020-21 की परीक्षा पर अधिकृत घोषणा का विद्यार्थी, शिक्षक और पालकों को बेसब्री से इंतजार था। त्रिपाठी के बयान के बाद उत्सुकता बढ़ गई है। इधर सीबीएसई द्वारा जारी किए गए कक्षा 10वीं और 12वीं के सैंपल पेपर में  बहुवैकल्पिक प्रश्नों (एमसीक्यू) की संख्या 10% से बढ़ाई गई है। फिजिक्स के  प्रश्नपत्र में विचारशक्ति पर जुड़े रिजनिंग जैसे प्रश्नों को शामिल किया  गया है। जानकारों की मानें तो पूर्व में जहां ज्ञानाधारित प्रश्न होते थे,  इस बार सैंपल पेपर में विषय की समझ और उसके वास्तविकता में इस्तेमाल पर  केंद्रित प्रश्न देखने को मिल रहे हैं। वही, मैथ्स में प्रश्नों की संख्या  36 से बढ़ाकर 38 की गई है। बायोलॉजी में एमसीक्यू की जगह शॉट आंसर प्रश्नों को जगह दी गई है। सिलेबस पूरा कराने की जल्दी
स्कूलों ने भी विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए कमर कसने के निर्देश दे दिए हैं, क्योंकि सीबीएसई ने सभी स्कूलों को आगामी जनवरी से प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। सीबीएसई के निर्देश के अनुसार स्कूलों को कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 1 जनवरी से 8 फरवरी के बीच लेने के लिए कहा है। ऐसे में स्कूल भी जल्दी-जल्दी सिलेबस खत्म करके विद्यार्थियों की रिविजन पर जोर देना चाहते हैं। अधिकांश स्कूलों ने दिसंबर के पहले सप्ताह तक सिलेबस पूरा कराने के निर्देश अपने शिक्षकों को दे रखे हैं।