24 HNBC News
24hnbc मंत्री मंडल फेरबदल के जरिए सिंह देव किए जाएंगे बाहर, बघेल गुट का हाईकमान पर दबाव
Wednesday, 20 Jul 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री टी एस सिंह देव और उन्हें बर्खास्त करने कि 61 विधायकों का पत्र वाला मामला दिल्ली दरबार में है। प्रदेश के प्रभारी पीएल पुनिया ने केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की बताया जाता है कि अब वेणुगोपाल इस पत्र को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने रखेंगे। मुख्यमंत्री खेमा एक-दो दिन में ही निर्णय के लिए दबाव बना रहा है। उधर रायपुर में भाजपा इस मुद्दे को विधानसभा में जमकर भुना रही है। हाल ही में जो अविश्वास प्रस्ताव रखा गया था उस पर जब चर्चा होगी तो टी एस का मुख्यमंत्री को लिखा गया पत्र भाजपा का खुला हथियार बनेंगे। सिंह देव के समर्थन में छत्तीसगढ़ के दो विधायक शैलेश पांडे और छन्नी साहू खुलकर सामने आए हैं इन्होंने बर्खास्तगी संबंधी पत्र पर हस्ताक्षर भी नहीं किए हैं कई विधायक कहते हैं कि अटेंडेड लगाने के नाम पर हस्ताक्षर करा लिया गया लिखा गया पत्र बाद में जोड़ दिया गया। राजनीति के जानकार बताते हैं कि टी एस के सामने दो विकल्प हैं, वह पंचायत विभाग के मंत्री की जिम्मेदारी दोबारा ले या मंत्रिमंडल छोड़ दें ..... ऐसे में तीसरी स्थिति यह भी हो सकती है कि हाईकमान से आदेश पाकर मुख्यमंत्री पहली बार मंत्रिमंडल का री शफर करें। दिल्ली में एक और नई चीज बाहर आई, टी एस सिंह देव के भतीजे आदित्येश्वर शरण सिंह देव ( आदि बाबा) ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की थी इस कारण भाजपा का गुट इस मुलाकात को खूब प्रचारित कर रहा है कुल मिलाकर छत्तीसगढ़ में चुनाव का 14 महीना बचा है ऐसे में सत्ता परिवर्तन का कोई विशेष लाभ भाजपा को नहीं होने वाला तो कांग्रेस के भीतर के मनमुटाव, गुटबाजी, तोड़फोड़ संबंधी एपिसोड को बढ़ावा देना ही बेहतर काम है।