24hnbc निगम के वर्किंग वुमन हॉस्टल में कैसे हो गई महिला कांग्रेस की मीटिंग
Tuesday, 19 Jul 2022 00:00 am
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। जिला कांग्रेस में इन दिनों कुछ तो गड़बड़ चल रहा है अन्यथा महिला कांग्रेस को सत्ता में होते हुए अपनी मीटिंग के लिए वर्किंग वुमन हॉस्टल का इस्तेमाल न करना पड़ता। कुछ दिन पूर्व शकुंतला खरे जिला प्रभारी महिला कांग्रेस कमेटी का बिलासपुर आगमन हुआ। उन्होंने बृहस्पति बाजार स्थित कामकाजी महिला हॉस्टल के बंद कमरे में एक गोपनीय मीटिंग ली. .... जिसमें जिले के सभी 9 एवं शहर की 4 महिला अध्यक्ष शामिल थे। अब सवाल यह उठता है कि शहर में कांग्रेस का अपना भवन है, कांग्रेस सत्ता में हैं तब उसे वर्किंग वुमन हॉस्टल में मीटिंग करने की क्या जरूरत ..... वर्किंग वुमन हॉस्टल के बिल्डिंग केंद्र सरकार के पैसे से बनाई गई और यह भवन नगर निगम के अधीन हैं नगर निगम में ऐसा बताया जाता है कि नगर निगम इस हॉस्टल का संचालन नहीं करता उसने इस भवन को एक अन्य एनजीओ को किराए पर दे दिया है। और यह एनजीओ महिला प्रदेश कांग्रेस की पदाधिकारी का है। वर्किंग वुमन हॉस्टल में राजनैतिक दल की मीटिंग नियम अनुसार गलत है यह भी बताया जाता है कि उक्त वर्किंग हॉस्टल के खाता बही पिछले 10 वर्षों से केंद्र सरकार को नहीं भेजा गया। आश्चर्य तो यह भी है कि वर्किंग वुमन हॉस्टल में विजिटर रजिस्टर भी संधारित नहीं किया जाता। बृहस्पति बाजार वुमन हॉस्टल से लगा हुआ एक पार्क भी है और पास में ही देवकीनंदन दीक्षित कन्या शाला भी है जिसके कारण रात दिन असामाजिक तत्वों का डेरा यहां लगा रहता है किंतु सुरक्षा के समुचित प्रबंध यहां दिखाई नहीं देते पार्क में दिन भर डेटिंग करते जोड़े नजर आते हैं।