24 HNBC News
24hnbc नक्सलियों ने स्कूल भवन में की तोड़ फोड़
Sunday, 22 Nov 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

  छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने अस्पताल भवन, स्कूल भवन को क्षतिग्रस्त कर दिया है। जिला मुख्यालय से करीब 40 किमी दूर फूलपगड़ी थाना क्षेत्र के बडेशेट्टी गांव में स्थित अस्पताल, आश्रम और स्कूल भवन को नक्सलियों ने रविवार देर शाम को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि सैकड़ों की तादात में नक्सली वहां पहुंचे थे और हमले को अंजाम देने के बाद मीटिंग कर रहे थे।घटना की सूचना मिलने के बाद भारी पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा था। उन्हें देख नक्सली वहां से भाग खड़े हुए। हालांकि, बताया जा रहा है कि पुलिस ने इलाके से कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार भी किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।