24 HNBC News
24hnbc ऑफिस दुकान लाखों की किराया भी मनमाना पर सुविधा शून्य बारिश में भर रहा पानी
Wednesday, 13 Jul 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। स्मार्ट सिटी का तमगा हासिल वाला बिलासपुर में बड़े बाजारों की हालत पानी गिरने के बाद खस्ताहाल हो जाता है। बस स्टैंड क्षेत्र में लैंड मार्क नाम का एक शॉपिंग कंपलेक्स है यह 5 जुलाई से 12 जुलाई तक बंद पड़ा रहा कारण बारिश के चलते पार्किंग में पानी भर गया। तार डूबी तो डूबी विद्युत का पूरा सिस्टम बैठ गया तमाम किरायेदारों का बिजली मीटर भी पानी में डूब गया था दुकानदारों को लाखों का नुकसान झेलना पड़ा है ऐसे शॉपिंग कॉन्प्लेक्स की हालत और खराब है जहां पर प्रतिमाह मेंटेनेंस ना लेकर एक मुश्त 1 से 2 लाख लिए गए अब अपंजीकृत समितियां हाथ पर हाथ धरे बैठ जाती है।