24hnbc नाम आज सूर्य है कल चंद्र हो सकता है असल में ये हैं राजनीति की अनिवार्य बुराई
Sunday, 10 Jul 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । अचानक छत्तीसगढ़ की राजनीति में सूर्यकांत तिवारी हीरो बन गए। कई लोग लिख रहे हैं उन्होंने बड़ा बम फोड़ दिया और चुनाव आते तक कई बम फूटेंगे । असल में सूर्यकांत तिवारी छत्तीसगढ़ राजनीति की अनिवार्य बुराई हो गए हैं । कल के दिन इस बुराई का नाम चंद्रकांत भी हो सकता है। सत्ता के गलियारों में इस तरह के कई लोग हमेशा मौजूद होते हैं और इनका काम कभी भी इमानदारी से व्यवसाय करना नहीं होता लाइसेंस राज भले ही खत्म हो गया हो पर फाइलों को गुजर ना तो एक प्रक्रिया के तहत ही हैं और वह प्रक्रिया तय करती है कि किस ऑफिस की एजेंसी कहां होगी कहां सीएंडएफ होगा। छत्तीसगढ़ में भी अब तो बाकायदा इस दलाली के लिए पीआर कंपनियां खुल गई है। एक निश्चित फीस के साथ वे अपनी सर्विस मुहैया कराते हैं ऐसी पीआर कंपनी के चेहरे मंत्री बंगलों से लेकर नौकरशाह कार्यालयों तक दिखाई देते हैं। केंद्र स्तर पर बात करें तो नीरा राडिया ऐसी ही कंपनी चलाती थी फिलहाल जमानत पर छुट्टी, मुंबई की चर्चित शख्सियत भी ऐसी ही पीआर कंपनी की मालकिन बनी ईडी ने छापा मारा तो कुछ लोगों के लिए सूर्यकांत चर्चित नाम हो गया। पिछले सप्ताह में बिलासपुर का एक व्यापारी ऐसा ही दावा करता था की उसके एक हाथ में स्पीकर हाउस का फोन और दूसरे हाथ में सीएम हाउस का फोन रहता है। यह व्यापारी पूर्व में एक दूसरे बड़े व्यापारी का मुनीम हुआ करता था व्यापार की दुनिया आजकल ऐसे ही चल रही है असल जिंदगी में कोई इंडियन आइडल नहीं है सच न केवल कड़वा है बल्कि नाले में डालकर बहाने लायक है हिम्मत हो तो ऐसे कीड़ों को उनके राजनैतिक आकाओं के साथ नाले में डालकर बहाना होगा या फिर रीसाइकलिंग बीन बनानी होगी जहां पर इनकी अच्छे से झड़ाई पुछाई की जा सके । या मान ले कि छत्तीसगढ़ समाज के जिन वृद्ध लोगों ने कभी विधानसभा में परचा फेक कर पृथक छत्तीसगढ़ की कल्पना की थी और यहां के मूल निवासी आदिवासी की तरक्की का ख्वाब देखा था वे गलत थे।