24 HNBC News
24hnbc क्या हिंदी प्रेम एक दिन का है
Sunday, 10 Jul 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। मुख्य प्रबंधन कार्मिक विभाग अध्यक्ष लिखा है हिंदी में ऊपर 8/7 /2022 तारीख डालते हुए अधिकारी का हस्ताक्षर अंग्रेजी में है। कोल इंडिया लिमिटेड से यह प्रेस रिलीज जारी हुआ देश की विरासत यह कंपनी ना जाने कब सरकारी साजिशों के तहत निजीकरण के दायरे में मोनेटाइजेशन लीज या किसी अन्य हथकंडे का शिकार हो जाए हम उम्मीद करते हैं जब तक ऐसा नहीं होता तब तक तो इस कंपनी को हिंदी के प्रति अपना प्रेम बनाए रखना चाहिए, किंतु ऐसा हो नहीं रहा है। केवल हिंदी दिवस के दिन हिंदी से प्रेम और अन्य दिनों कामकाज अंग्रेजी में यह इस कंपनी का उसूल है छत्तीसगढ़ में जहां सरकारी कार्यालयों में भरपूर तरीके से छत्तीसगढ़ी में काम हो रहा है यहां तक की हाई कोर्ट में भी हिंदी में बहस की और सुनी जाती है। छत्तीसगढ़ी में भी निर्णय लिखे जाते हैं पर कोल इंडिया में यह सब नहीं हो रहा है। क्या हमारी धरती, हमारा कोयला और ताहुतदारी अंग्रेजी की....!