24hnbc जांच का करे इंतजार, छापा 1 हजार करोड़ से अधिक का होगा । छत्तीसगढ़ के सीएम का मांगा इस्तीफा
Tuesday, 05 Jul 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। 4 जुलाई के दिन रायपुर में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने जो प्रेस रिलीज जारी किया था उसे आधार मानकर आज नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने पत्रकार वार्ता की और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का इस्तीफा मांगा उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोयला प्रति टन 2500 का भयादोहन आईटी छापे से सही सिद्ध होता है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2020 में जब आईटी का छापा पड़ा था और उसके बाद यदि मुख्यमंत्री ने राज्य में चल रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया होता कार्यवाही की होती तो यह नौबत नहीं आती पर छापे से यह सिद्ध होता है कि भ्रष्टाचार को भ्रष्टाचारियों को जब सीएम का संरक्षण प्राप्त हो तो यह बीमारी रुकने के स्थान पर फैलती है और परिणाम दिखाई दे रहा है। केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से सरकार ऐसे राज्य जहां भाजपा की सरकार नहीं है तो डराया जाता है के प्रश्न पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आईटी के छापे तो तब भी पढ़ते थे जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी यदि गलत नहीं किया है तो डर किस बात का 2020 में छापा पड़ा उस समय नगद रकम प्राप्त 150 करोड़, छापा पड़ा 2022 नगद रकम प्राप्त 9.5 करो आए नगद रकम बढ़ने की जगह घट कैसे गई के प्रश्न पर उन्होंने प्रदेश सरकार पर फिर आरोप लगाया और कहा कि जांच होने दीजिए यह पूरा मामला 1000 करोड़ से अधिक का होगा।