24 HNBC News
24hnbc सीने फोटोग्राफी एक्ट से लेकर कंपनी अफेयर तक के मामले लंबित, फिर भी बिक रहा सत्यम परिसर डील हुई फाइनल तो काले धन का फटेगा बादल...
Tuesday, 05 Jul 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। जिले की लगानी जमीनों में बेहिसाब घोटाले हैं सरकारी जमीन निजी बंद कर खरीदी विक्री आम है, किंतु इन दिनों लगानी जमीने से ज्यादा हथकंडे नजूल जमीन पर हो रहे हैं जबकि जिला कलेक्टर कार्यालय में अलग से नजूल न्यायालय संचालित है और इस विभाग का पूरा अमला पृथक से है। इसके आरआई, रीडर पृथक हैं, जमीन का पूरा आंकड़ा पृथक से संधारित किया जाता है इसके बावजूद नजूल जमीन की खरीदी बिक्री में इन दिनों कई घोटाले हो रहे हैं। नामांतरण से लेकर मार्ग बटवारा अवैध कब्जा जैसे कई प्रकरण इस न्यायालय में चल रहे हैं। सत्यम टॉकीज इस क्षेत्र की सबसे बड़ी मिल्कियत के रूप में सामने आती है। सिंगल स्क्रीन का युग समाप्त होने के साथ यह टॉकीज भी बंद हो गया इस परिसर में 1 एकड़ से अधिक भूमि का होना बताया जाता है इस लिहाज से यह संपत्ति कई करोड़ की है। यहां पर इस जमीन की बाजार कीमत का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है इन दिनों मंदिर चौक स्थित एसले बंगले की कीमत बाजार में लैंड कंसलटेंट ₹25000 स्क्वायर फीट में प्रचारित कर रहे हैं उन्हीं की मान ले तो सत्यम परिषद का प्रति वर्ग फुट दाम कितना होगा... ? बाजार हलचल बताती है कि इस जमीन पर कई वर्ष से सिंधी समाज के एक कांग्रेस नेता और मोपका क्षेत्र में एक सरकारी जमीन को हड़प लेने वाले भाजपा नेता जो फिलहाल फरार हैं की नजर लगी है पूर्व में इसी जोड़ी ने लिंक रोड स्थित एक पेट्रोल पंप को 6 टुकड़ों में खरीदा बेचने वाला और सत्यम परिसर का भागीदार एक ही व्यक्ति है। जमीन खरीदने का यह जोड़ीदार बिलासपुर में जमीनों की आदतन हेरा फेरी का आदी बताया जाता है यही कारण है कि सत्यम परिषद को न्यायालय मेंमें 8 भिन्न-भिन्न प्रकरणों के चलने के बावजूद यह जोड़ी इसे खरीदना चाहती है। विश्वसनीय सूत्र बताते हैं कि सत्यम परिसर का लीज नवीनीकरण भी भागीदारों के आपत्ति के कारण लंबित है। इसके बावजूद परिसर बिकवाली के लिए तैयार हैं। सरकारी रेट और बाजार मूल्य के बीच का बड़ा अंतर स्पष्ट रूप से यह संकेत देता है कि इस क्रय विक्रय में लंबे स्तर पर काले धन का उपयोग होने वाला है। इस तरह के आरोप इसी क्रेता विक्रेता के बीच पेट्रोल पंप के संविदा में भी लगी।