24 HNBC News
24hnbc अध्ययन गुरुजी पर निर्भर, पानी भरना रोज का काम
Friday, 01 Jul 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। एक तरफ राज्य भर में शिक्षा को गुणवत्ता युक्त बनाने का प्रयास हो रहा है दूसरी ओर शासकीय प्राथमिक शाला बांसाझाल संकुल केंद्र चपोरा विकासखंड कोटा जिला बिलासपुर कि शाला में छात्र छात्राओं को केवल स्वाबलंबी बनाने का काम कराया जा रहा है। शिक्षक हो या ना हो छात्राओं से रोज पानी भरवाया जाता है छात्रों से कक्षा में झाड़ू लगवाई जाती है आज टेबल कुर्सी हटवा कर उसे व्यवस्थित कराया जाता है शाला में 2 शिक्षक प्रभारी एचएम लाश्कर व वर्मा पदस्थ हैं । वे अपनी मर्जी से ड्यूटी स्थल पर उपस्थित होते हैं किसी दिन तो यह भी संभव है कि दोनों के दोनों शिक्षक आए ही नहीं, दोनों शिक्षकों की अनुपस्थिति में भी छात्र-छात्राएं अपनी दिनचर्या पूरी करते हैं अर्थात हैंड पंप चला कर पानी भरना, कक्षाओं में झाड़ू लगाना और रसोईया द्वारा तैयार किया गया भोजन कर कर घर चले जाना लगता है प्रदेश भर के आत्मानंद शालाओं के संचालन के बाद विकासखंड स्थित प्राथमिक शालाओं में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं का यही नसीब है।