24 HNBC News
24hnbc अरपा नदी के किनारे बाढ़ क्षेत्र से चल अचल संपत्ति सुरक्षित कर ले
Thursday, 30 Jun 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
 
बिलासपुर । कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग कोटा द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया गया है कि अरपा नदी में जल प्रवाह बढ़ने के कारण अरपा भैंसाझार बैराज से कभी भी नदी में आ रहे जल प्रवाह के अनुसार आवश्यकता पड़ने पर पानी छोड़ा जा सकता है। बैराज के डाउन स्ट्रीम के समीप स्थित सभी आम जनता से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी चल-अचल संपत्ति सुरक्षित स्थान पर ले जाये। खनिज खदान, ठेकेदार, औघौगिक ईकाईयोें एवं संस्थानों आदि को सूचित किया जाता है, कि वह अपनी परिसंपत्तियों को सुरक्षित कर लेवें ताकि कोई क्षति न हो।