24 HNBC News
24hnbc चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के भव्य राष्ट्रीय सम्मेलन" विहान" का सफलतापूर्ण समापन
Saturday, 25 Jun 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
 
बिलासपुर। दो दिवसीय आयोजित हुए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के राष्ट्रीय सम्मेलन “विहान” का शनिवार की शाम समापन हुआ । 24 एवं 25 जून को आयोजित हुए इस कार्यक्रम को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया दिल्ली की प्रोफेशनल डेवलपमेंट कमिटी के तत्वाधान एवं बिलासपुर, रायपुर, भिलाई शाखा की संयुक्त मेज़बानी में किया गया । रायपुर रोड स्थित होटल सेंट्रल पॉइंट इंटरनेशनल में आयोजित हुए इस सम्मेलन में लगभग 500 सीए एकत्रित हुए, जिनके ज्ञानवर्धन के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से वक्ताओं को आमंत्रित किया गया था ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर के कुलपति प्रोफेसर आलोक चक्रवाल एवं एसईसीएल बिलासपुर के अध्यक्ष - प्रबंध निर्देशक डॉ. पी. एस. मिश्रा द्वारा इस राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन हुआ । इस राष्ट्रीय सम्मेलन में सेंट्रल काउन्सिल मेम्बर सीए अभय छाजेड़ एवं सीआईआरसी के अध्यक्ष सीए अतुल मेहरोत्रा उपस्थित रहे, इनके साथ रीजनल काउन्सिल मेम्बर सीए किशोर बरडिया, सीए शरद जैन, सीए अनिल कुमार यादव एवं लोकेश महेश्वरी भी मौजूद रहे ।
इस दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के प्रथम दिवस के वक्ता नागपुर से सीए वरुण विजयवर्गी, इंदौर से सीए पंकज शाह एवं रायपुर से सीए रिद्धि जैन थे । कार्यक्रम के द्वितीय दिवस के शुरूवाती सत्र के वक्ता चेन्नई से सीए जी. सेकर रहे, जो कि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के प्रत्यक्ष कर कमीटी के पूर्व अध्यक्ष एवं सेंट्रल काउन्सिल के मेम्बर भी रह चुके हैं । प्रत्यक्ष कर से सम्बंधित कई महत्वपूर्ण किताबों के लेखक सीए जी. सेकर रहे हैं । इन्होंने अपना सत्र पार्ट्नरशिप से जुड़े कैपिटल गेन मुद्दों एवं महत्वपूर्ण आयकर नियमो पर लिया ।
एमएसएमई से जुड़े प्रावधानो को बताते हुए, अगला सत्र पुणे से सीए एम. एम. मराठे ने लिया । इन्होंने इस क्षेत्र में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए आने वाले अवसरो एवं ज़िम्मेदारियों समझाया ।
इनके बाद का तकनीकी सत्र इंदौर से आए सीए कीर्ति जोशी का रहा, इन्होंने विभाग के द्वारा हो रहे जीएसटी ऑडिट पर चर्चा की । द्वितीय दिवस का अंतिम सत्र के वक्ता इंदौर से सीए असीम त्रिवेदी थे, इन्होंने अपना सत्र कम्पनी ऑडिट रिपोर्ट की ड्राफ़्टिंग एवं कारो रिपोर्टिंग पर लिया ।
कार्यक्रम के समापन समारोह में बिलासपुर शाखा के सचिव सीए आभास अग्रवाल ने सभी प्रतिभागी सदस्यों एवं सभी वक्ताओं का धन्यवाद दिया । इसके बाद कार्यक्रम में आयोजित हुए क्विज़ प्रतियोगिता के विजेताओं का नाम घोषित करते हुए उन्हें आकर्षक पुरस्कार दिया गया ।
बिलासपुर शाखा के अध्यक्ष सीए अंशुमन जाजोदिया ने बताया कि इस दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के सफलतापूर्ण आयोजन का मुख्य श्रेय सम्मेलन के निर्देशक सीए विनोद मित्तल एवं सीए कमल बजाज को जाता हैं, इनके साथ साथ उन्होंने बिलासपुर, रायपुर व भिलाई शाखा की कार्यकारिणी समिति एवं बिलासपुर शाखा के सभी पूर्व अध्यक्ष व सदस्यों का अपना पूर्ण सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया ।