24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 25 जून 2022
Friday, 24 Jun 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 4, शक संवत् 1944, आषाढ़ कृष्ण, द्वादशी, शनिवार, विक्रम संवत् 2079। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 11, जिल्काद 24, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 25 जून सन् 2022 ई॰।
सूर्य दक्षिणायण उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। द्वादशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 10 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ।
भरणी नक्षत्र पूर्वाह्न 10 बजकर 24 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ, धृतिमान योग सूर्योदय से लेकर अगले दिन सुबह 05 बजकर 53 मिनट तक उपरांत शूल योग का आरंभ।
कौलव करण मध्याह्न 12 बजकर 12 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा सायं 5 बजकर 2 मिनट तक मेष उपरांत वृष राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 25 जून 2022 : सुबह 5 बजकर 25 मिनट पर।
 
सूर्यास्त का समय 25 जून 2022 : शाम 7 बजकर 23 मिनट पर।
 
 
आज का शुभ मुहूर्त 25 जून 2022 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 43 मिनट से 3 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 4 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 9 मिनट से 7 बजकर 33 मिनट तक। त्रिपुष्कर योग सुबह 10 बजकर 24 मिनट से रात को 1 बजकर 9 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 25 जून 2022 :
राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 5 बजकर 25 मिनट से 7 बजकर 17 मिनट तक।
 
(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)