24 HNBC News
24hnbc छत्तीसगढ़ के हर एयरपोर्ट पर कोविड स्क्रीनिंग जरूरी
Saturday, 21 Nov 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए विमान से आने जाने वाले यात्रियों का कोविड स्क्रीनिंग करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डाॅ. कमलप्रीत सिंह ने रायपुर और बस्तर के कमिश्नरों और कलेक्टरों को आदेश भेजकर रायपुर एवं जगदलपुर (बस्तर) स्थित एयरपोर्ट पर यात्रियों की पूर्व में जारी कोविड गाईड लाइन के अनुसार कोरोना स्क्रीनिंग संबंधित निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए है। यह निर्देश देश में कोरोना संक्रमण प्रभावित व्यक्तियों की संभावित वृद्धि को देखते हुए जारी किया है।