24 HNBC News
24hnbc प्रिंसिपल ने शिक्षा के मंदिर को बनाया दलाली का अड्डा..
Monday, 20 Jun 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
स्कूल को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है , लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों की वजह से शिक्षा का मंदिर भी दलाली का अड्डा बन कर रह गया है.. जहां एक और भूपेश बघेल सरकार छत्तीसगढ़ में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए नई नई योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है नए-नए नीति नियमों को लागू किया जा रहा है जिससे कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा के स्तर को बढ़ाया जा सके अशिक्षा को दूर किया जा सके असमानता को खत्म किया जा सके... लेकिन दूसरी और ऊर्जा धानी शहर कोरबा के एनटीपीसी में स्थित डीपीएस स्कूल के प्रिंसिपल एडमिशन के नाम पर पालकों को लूट रहे हैं बच्चो के पालकों एक एडमिशन का अवैध तरीके से 60 से 70 हजार रुपए लिया जा रहा है एनटीपीसी में एडमिशन के लिए मुख्य रूप से दलाल कटघोरा में सक्रिय है जो की कटघोरा से ही प्रवेश के नाम पर लाखों रुपए की मांग करते है बता दे की प्रिंसिपल लंबे समय स्कूल से अंगद के पैर की तरह जमे हुए है । उनके द्वारा लगातार भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है पालकों ने नाम न लिखने के शर्त पर बताया कि डीपीएस स्कूल एनटीपीसी प्रिसिपल बच्चो के एडमिशन के लिए लाखो रुपए की मांग की जाती है कुछ पालकों ने बताया की हमारे द्वारा लाखो रुपए दिया जा चुका है ...पालक उनके मांगों से परेशान हो चुके है पालक संघ ने कहा कि इस मामले की शिकायत जल्द ही मुख्यमंत्री जन चौपाल में कर कड़ी कार्यवाही की मांग की जाएगी.. !