24 HNBC News
24hnbc ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौलेश्वर चन्द्राकर के नेतृत्व में दिल्ली में प्रदर्शन
Monday, 20 Jun 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ओबीसी कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव के मार्ग दर्शन में ओबीसी कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ता एवं नेताओ के साथ जंतर-मंतर में सबेरे 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक प्रदर्शन में भाग लिया। बैनर पोस्टर व नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी, सोनिया गांधी संघषों करो छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी आपके साथ खड़ी है। ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चौलेश्वर चन्द्राकर ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार ईडी का सहारा लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी को बदनाम करने की नीयत से कर रही है। मोदी सरकार की मंसूबे ठीक नही है, दिल्ली पुलिस लगातार कांग्रेसियो को बलपूर्वक प्रहार कर रही है। कांग्रेस मुख्यालय में घुस कर नेताओ को प्रताड़ित कर मारपीट करना, केन्दीय स्तर के नेताओ के साथ अपमान करना ये लोकतंत्र की काला अध्याय है। आज के धरना प्रदर्शन में राष्ट्रीय नेता रणदीप सुरजेवाल, कैप्टन अजय यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत, दीपेंद्र हुड्डा, राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन, सांसद दीपक बैज, के सी वेणुगोपाल, रागनी नायक सहित कई नेताओं ने सम्बोधन किया। ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के साथ चुन्नी लाल साहू, प्रवेश पटवा, पुरषोत्तम चन्द्राकर, विजय चन्द्रा, संदीप साहू, श्रीमती लक्ष्मी साहू, आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव, तिरिथ मानिकपुरी, विकास नंद, तुलसी साहू, सुशील शुक्ला, दिलीप लहरिया, जय कुमार, ओम श्रीवास, सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने धरना प्रदर्शन में भाग लिया।