24 HNBC News
24hnbc आओ मनाएं आजादी का अमृत महोत्सव महंगाई डबल डिजिट में....
Wednesday, 15 Jun 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। आज का किचन चलाना कितना कठिन है, यह काम हमारे पूर्वज नहीं समझ सकते, आज जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं तो थोक महंगाई दर 15.88% पर है । यह 30 साल में सबसे ज्यादा है और सुबह से लेकर शाम तक और शाम से लेकर सुबह तक कोई एंकर, चंपादक इस मसले पर ना तो चर्चा करता है और ना ही चर्चा कराता है। पूरी व्यवस्था हवाबाजी में व्यस्त है। 10 लाख नौकरियां, 4 साल की नौकरी और सकारात्मक पत्रकारिता के संदेश सरकार बाबू चलाएंगे नेता सिर्फ कीचड़ उछालेंगे। 14 जून 17:18 पीएमओ इंडिया का ट्वीट है । समाचार पत्रों का मीडिया का काम समाचार पहुंचाना है। लोक शिक्षा का है समाज और सरकार में कुछ कमियां हैं तो उनको सामने लाने का है मीडिया का जितना अधिकार आलोचना का है उतना ही बड़ा दायित्व सकारात्मक खबरों को सामने लाने का भी है । 8 साल में केंद्र सरकार ने ऐसा कौन सा काम किया जिसे सकारात्मक कहा जा सके जिन्हें किसी आईटी सेल या पंजीकृत संगठन से पैसा मिलता हो उसके लिए तो रोज अच्छे दिन हैं और जिसे नहीं मिलता उसे तो 80 करोड पीड़ित के साथ ही खड़ा होना है और हम देश की तबाही देख रहे हैं। ऐसे में सकारात्मक कहां से लिख ले देश में लोकतंत्र के तीन घोषित खंभे और एक अघोषित खंबा जिस तरीके से चौपट किया गया है उसे अब संभाल पाना किसी के बूते नहीं हैं। जिस डॉलर पर और रुपए पर कभी गुजरात के मुखिया रोज तंग कसते थे आज उसी मुखिया का पसंदीदा विषय कुछ और है। सरकारें खबरें दवा रही है ईडी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष से कितने घंटे पूछताछ की सूत्र क्या बता रहे हैं गिरफ्तारी होगी कि टलेगी, मम्मी को कब बुलाया जाएगा फिर मां बेटे को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कब होगी इस पटकथा के लेखक को पद्म पुरस्कार कब मिलेगा सब बात पर चर्चा हो सकती है किंतु देश में बढ़ती महंगाई पेट की आग काम के लिए भटकते युवा पर चर्चा ना कोई एंकर करेगा ना चंपादक क्योंकि हमें तो इन पर चर्चा ना करने का ही दाम मिला है।