24 HNBC News
24hnbc उज्जवला की मदद से चल रहा है नौशाद का सड़क मार्किंग का काम
Friday, 10 Jun 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। प्रधानमंत्री की फ्लैगशिप परियोजना उज्वला का उपयोग कर नौशाद कर रहे हैं तरक्की। हम सकारात्मक पत्रकारिता में पूर्ण विश्वास करते हैं मस्तूरी ओवर ब्रिज के ठीक पहले पेट्रोल टंकी के पास देवरी खुर्द मोड़ पर हमने देखा कोई 6 मजदूर 41 डिग्री तापमान में सड़क पर मार्किंग का काम कर रहे हैं। यह काम ठेकेदारी पर हो रहा है हमने देखा की सड़क पर मार्किंग के लिए दो मशीनों का उपयोग हो रहा है और दोनों मशीनों को ऊर्जा प्रधानमंत्री की उज्वला परियोजना के लाल सिलेंडर से मिल रही है । हमें तुरंत याद आया कि किस तरह तमाम राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल में आजकल प्राइम टाइम पर एक विज्ञापन दिखाया जा रहा है जिसमें घर की मुखिया देश के प्रधानमंत्री को अपने परिवार का सदस्य बताते हुए परिवार के तरक्की में प्रधानमंत्री की भूमिका को बताती है और वही भूमिका आज हमें नौशाद जी के सड़क मार्किंग के काम पर दिखाई दी, नौशाद ने हमें बताया कि बड़ी सुविधा है मंगाए जाने पर डीलर का वर्कर यहीं पर लाकर घरेलू गैस दे जाता है और मैं भी ठेकेदारी के पहले 1 नेशनल न्यूज़ चैनल का पत्रकार था। आप ही के बिरादरी का हूं तथा एक सांध्य दैनिक अखबार में विज्ञापन भी देता हूं हमें मानना पड़ा की राष्ट्र ऋषि प्रातः स्मरणीय प्रधानमंत्री की फ्लैगशिप परियोजना उज्जवला गैस किस तरह परिवारों को मदद करती है। इन दिनों बिना मतलब सरकार पर अपना पराया 80-20 मुक्तिधाम, कब्रिस्तान तिलक और टोपी के बीच भेद का आरोप लगता है देखो यहां तो प्रधानमंत्री की उज्जवला दिल खोलकर नौशाद की मदद कर रही है।