24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 9 जून 2022
Wednesday, 08 Jun 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 19, शक संवत्1944, ज्येष्ठ शुक्ल, नवमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2079। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 27, जिल्काद 08, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 09 जून सन् 2022 ई॰।
सूर्य उत्तरायण उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। नवमी तिथि प्रातः 08 बजकर 22 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ।
हस्त नक्षत्र अगले दिन तड़के 04 बजकर 26 मिनट तक उपरांत चित्रा नक्षत्र का आरंभ, व्यतीपात योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 49 मिनट तक उपरांत वरीयान योग का आरंभ।
कौलव करण प्रातः 08 बजकर 22 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : श्रीगंगा दशहरा पर्व।
सूर्योदय का समय 9 जून 2022 : सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 9 जून 2022 : शाम 7 बजकर 18 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 9 जून 2022 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 40 मिनट से 3 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजे से 12 बजकर 41 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 4 मिनट से 7 बजकर 28 मिनट तक। अमृत काल रात्रि 10 बजकर 27 मिनट से 12 बजकर 3 मिनट तक रहेगा। रवि योग पूरे दिन रहेगा।
आज का अशुभ मुहूर्त 9 जून 2022 :
राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 1 मिनट से 10 बजकर 57 मिनट तक रहेगा और फिर दोपहर में 3 बजकर 35 मिनट से 4 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।
आज का उपाय : आज गुरुवार है। विष्‍णु भगवान की पूजा करें और केले के पेड़ पर जल चढ़ाएं। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)