24 HNBC News
24hnbc आज का पंचाग
Saturday, 21 Nov 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

आज का पंचांग 22 नवंबर : पूरे दिन रहेगा पंचक काल, जानें आज का शुभ मुहूर्त

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 01 शक संवत 1942 कार्तिक शुक्ल अष्टमी रविवार विक्रम संवत 2077। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 8, रबि उल्सानी 06, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 22 नवंबर सन् 2020 ई०। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतः।

राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। अष्टमी तिथि रात्रि 10 बजकर 52 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ धनिष्ठा, नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 09 मिनट तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र का आरंभ।

व्याधात योग अगले दिन तड़के 05 बजकर 51 मिनट तक उपरांत हर्षण योग का आरंभ, विष्टि करण पूर्वाह्न 10 बजकर 21 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा रात दिन कुंभ राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय दिल्ली 22 नवंबर: सुबह 06 बजकर 49 मिनट पर

सूर्यास्त का समय दिल्ली 22 नवंबर: शाम 05 बजकर 25 मिनट पर

आज का शुभ मुहूर्तः

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 28 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट तक। गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 14 मिनट से 05 बजकर 38 मिनट तक। अमृत काल अगली सुबह 05 बजकर 18 मिनट से 07 बजकर 02 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्तः

राहुकाल शाम 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। वर्ज्य काल शाम 06 बजकर 56 मिनट से 08 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 04 बजे से 04 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। भद्रा सुबह 06 बजकर 49 मिनट से 10 बजकर 14 मिनट तक। पंचक काल पूरे दिन रहेगा।

आज के उपायः आज के उपायः उगते सूर्य को जल दें। पिता का आशीर्वाद लें। मां दुर्गा के मंदिर जाएं।