24 HNBC News
24hnbc वायरल ऑडियो राजस्व विभाग में ईमानदारी का सबूत है खाते हैं तो काम भी करते हैं
Monday, 06 Jun 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। यूं ही बदनाम है राजस्व अधिकारी बेचारे कितने इमानदार हैं यह पता चलता है इस ऑडियो से मोपका का तत्कालीन पटवारी कितने ईमानदारी के साथ स्वीकार कर रहा है कि उसने चिल्हाटी की एक जमीन में जिसका पटवारी हल्का नंबर 29 है खसरा नंबर 317 / 8 रकबा लगभग आधा एकड़ है में लाखों रुपए प्राप्त किया है । चर्चा करता यह भी बता रहा है कि निखिल ने सीमांकन करने का कितना पैसा लिया कुल मिलाकर नामांतरण का पैसा तत्कालीन तहसीलदार गवेल साहब को दे देने के बावजूद काम नहीं हो रहा जबकि उन्होंने अपने तबादले के पूर्व पुरजोर तरीके से आश्वासन दिया जाने के पहले करूंगा भाई....... इस ऑडियो की पूरी चर्चा में बिना मतलब भारद्वाज नाम का एक साहब और चर्चा में आया जिसके बारे में पटवारी बड़ी प्रशंसा से कह रहा है खाते तो वह भी थे लेकिन किसी का काम नहीं रूकता है देखो इमानदारी से खाने और काम कर देने के कारण किसी अखबार में उनका नाम नहीं छपता जबकि खाने और नहीं करने के कारण स्थानीय अखबारों में गवेल का नाम कितना छपता है कुल मिलाकर जो ऑडियो वायरल हो रहा है वह बिलासपुर तहसील की कोई नई कहानी नहीं कह रहा अंतर सिर्फ इतना है कि पात्र बदलते हैं और प्रेमी प्रेमिका ने सिर्फ पैसे की क्या धुन पर नाचते नजर आते हैं आधा एकड़ जमीन के सौदे में दलाल और राजस्व अधिकारी ₹60 लाख खा गए हैं नागरिक कल्पना करें कि भूस्वामी खरीदी बिक्री करने वाले को यह सौदा कितने का पड़ा होगा।