24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 5 जून 2022
Saturday, 04 Jun 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 15, शक संवत 1944, ज्येष्ठ शुक्ल, षष्ठी, रविवार, विक्रम संवत 2079। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 23, जिल्काद 04, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 05 जून सन् 2022 ई॰।
सूर्य उत्तरायण उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। षष्ठी तिथि सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 06 बजकर 40 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ।
आश्लेषा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 25 मिनट तक उपरांत मघा नक्षत्र का आरंभ, व्याघात योग अगले दिन तड़के 04 बकर 48 मिनट तक उपरांत हर्षण योग का आरंभ।
कौलव करण सायं 05 बजकर 47 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 25 मिनट तक कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : अरण्य षष्ठी, विंध्यवासिनी पूजा
सूर्योदय का समय 5 जून 2022 : सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 5 जून 2022 : शाम 7 बजकर 22 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 5 जून 2022 :
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से 3 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 8 मिनट से 7 बजकर 32 मिनट तक। अमृत काल शाम को 7 बजकर 23 मिनट से 9 बजकर 7 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 5 जून 2022 :
राहुकाल शाम को 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक रहेगा। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट से दोपहर तक रहेगा। पंचक पूरे दिन रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 8 मिनट से 11 बजकर 3 मिनट और उसके बाद दोपहर में 3 बजकर 40 मिनट से 4 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। पंचक पूरे दिन रहेगा।
 
– आचार्य कृष्णदत्त शर्मा