24hnbc आज का पंचांग 4 जून 2022
Friday, 03 Jun 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 14, शक संवत 1944, ज्येष्ठ शुक्ल, पंचमी, शनिवार, विक्रम संवत 2079। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 22, जिल्काद 03, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 04 जून सन् 2022 ई॰।
सूर्य उत्तरायण उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। पंचमी तिथि अगले दिन तड़के 04 बजकर 53 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ।
पुष्य नक्षत्र रात 09 बजकर 55 मिनट तक उपरांत आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ, ध्रुव योग अगले दिन तड़के 04 बजकर 19 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ।
बव करण अपराह्न 03 बजकर 48 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 4 जून 2022 : सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 4 जून 2022 : शाम 7 बजकर 16 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 4 जून 2022 : अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 38 मिनट से 3 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्य रात्रि 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 2 मिनट से 7 बजकर 26 मिनट तक। रवि योग रात को 9 बजकर 55 मिनट से अगले दिन सुबह 5 बजकर 23 मिनट तक रहेगा।
आज का अशुभ मुहूर्त 4 जून 2022 :
राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से दोपहर 3.30 तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 5 बजकर 23 मिनट से 7 बजकर 14 मिनट तक रहेगा।
– आचार्य कृष्णदत्त शर्मा