24hnbc गायत्री शक्तिपीठ द्वारा नशा मुक्ति संकल्प रैली आज
Thursday, 02 Jun 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । गायत्री शक्तिपीठ बिलासपुर गायत्री मंदिर में चल रहे युवा संकल्प शिविर के अंतर्गत आज शाम को 5:00 बजे नशा मुक्ति संकल्प रैली का आयोजन किया गया है। यह रैली विद्यानगर गायत्री शक्तिपीठ से शाम को 5:00 बजे निकलेगी और सीएमडी चौक से होते हुए अग्रसेन चौक से वापस श्रीकांत वर्मा मार्ग से होते हुए समाप्त होगी। 1 जून से गायत्री शक्तिपीठ में संस्कार शिविर संचालित किया जा रहा है जिसमें वैदिक, गायत्री पद्धति से ध्यान, साधना, हवन के साथ दैनिक दिनचर्या का महत्व शिविरार्थियों को बताते हुए जीवन में उच्च नैतिक मूल्य, धर्म आश्रित नैतिक जीवन का महत्व बताया जा रहा है । इसी कड़ी में नशा मुक्ति संकल्प रैली का आयोजन भी किया गया है।