24 HNBC News
24hnbc क्या मुसलमानों में भी होती है जातियां
Thursday, 02 Jun 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। हमारे देश मे कोई धर्म कितना भी दावा करे कि उसके बीच जाति विभाजन नहीं है तो यह दावा सत्य नहीं होगा । मुस्लिम धर्म के बीच भी जाति विभाजन दिखाई देता है स्कॉलर बताते हैं कि मोटे तौर पर कि भारत में मुस्लिम धर्म के बीच अशराफ, अजलाफ, अरजाल के बीच बंटवारे को लेकर जातियों को देखा जा सकता है । प्रथम श्रेणी में सैयद, शेख, पठान, मिर्जा, मुगल आते हैं। जबकि दूसरे में अंसारी, मंसूरी, राइन, कुरेशी आते हैं। तीसरे वर्ग में हलालखोर, हवारी, रज्जाक जैसी जातियां शामिल है। असल में यह चर्चा बिहार में जातिगत गणना के बाद उठी है। प्रश्न उठ रहे हैं कि जाति गणना कैसे होगी उसके मापदंड कैसे होंगे और जाति गणना किनके बीच होगी भारतीय जनता पार्टी के नेता केंद्र के मंत्री गिरिराज सिंह ने यह मांग रखी है कि मुसलमानों की भी जाति गणना होनी चाहिए। उनका कहना है कि मुसलमानों के भीतर भी जातियां और उपजातियां हैं। अब सवाल यह उठता है कि मुसलमानों को आरक्षण मिलता है. ....? मुसलमानों में कोई जाति कितनी भी पिछड़ी हो उसे अनुसूचित जाति का दर्जा नहीं मिलता लेकिन मुसलमानों की कुछ जातियों को आरक्षण का लाभ मिलता है संविधान के अनुच्छेद 341 के जरिए अनुसूचित जाति को आरक्षण मिलता है लेकिन उसमें राष्ट्रपति का एक आदेश जुड़ा हुआ है इसके तहत हिंदुओं में अछूत माने जाने वाले जातियों को ही इसका लाभ मिलेगा बाद में इसमें दो बदलाव लाए गए जिसके तहत मजहबी सिख और बौद्ध धर्म के मानने वाले लोगों को शामिल किया गया, लेकिन अभी तक इस्लाम और ईसाई धर्म मानने वाले जातियों को इसमें शामिल नहीं किया गया है। विशेषज्ञ बताते हैं कि मुसलमानों में कम से कम 15 ऐसी जातियां हैं जिन्हें अनुसूचित जाति का दर्जा मिलना चाहिए। हिंदुओं में मीणा जाति अनुसूचित जनजाति में आती है और उसे आरक्षण मिलता है वही मुसलमानों में उसी से मिलती-जुलती मेव जाति को अनुसूचित जनजाति का आरक्षण नहीं मिलता उसे ओबीसी का दर्जा दिया गया है। देश में हर 10 साल में जनगणना होती है इसमें किसी जाति की कितनी संख्या है उसका विवरण नहीं होता मुसलमान समाज की जनसंख्या भी धर्म के आधार पर ही की जाती है जब जाति जनगणना होगी तब हर धर्म में मौजूद जातियों का पता चलेगा सांखिकि दृष्टि से ही नहीं जाति गणना भारत समाज के राजनीतिक सामाजिक आर्थिक ताने-बाने को नए सिरे से रेखांकित करने वाला सिद्ध होगा।