24hnbc प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश गढ़ रहा है रोज नए कीर्तिमान
Wednesday, 01 Jun 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने बिलासपुर में कहा कि देश की अर्थव्यवस्था मोदी जी के नेतृत्व में सफलता की नई कहानी गढ़ रही है । जीएसटी का संकलन इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण है इतना ही नहीं छत्तीसगढ़ सहित सभी राज्यों का जीएसटी का हिस्सा उन्हें दिया जा चुका है। छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस के शासन पर उन्होंने कई कटाक्ष किए टुकड़ों में मिल रही न्याय की राशि प्रधानमंत्री आवास में लगातार पिछड़ थी सरकार बढ़ता नक्सलवाद, कोयला के संदर्भ में कही गई बातों को झुठला कर आगे बढ़ना गिरती कानून व्यवस्था पर उन्होंने भूपेश सरकार को असफल सरकार बताया है उन्होंने यह भी कहा कि पूरे राज्य में भूपेश के अतिरिक्त किसी भी कांग्रेसी मंत्री का कोई समीक्षा इसलिए नहीं होता कि सीएम किसी को काम ही नहीं करने देते। फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा पर उन्होंने कहा कि बार बार दौरा कार्यक्रम बदल कर सीएम साहब अपने ही वादे से मुकर जाते हैं कांग्रेस हाईकमान कांग्रेस की गुटबाजी से इतना तरस्त है कि उसने दो बाहरी नेताओं को छत्तीसगढ़ से राज्यसभा में भेज दिया क्योंकि वह छत्तीसगढ़ की गुटबाजी में पढ़ना नहीं चाहता था एक एक प्रश्न के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी नेता शीर्ष नेतृत्व के दिए हुए एजेंडे पर चलते हैं और हर नेता को अपनी जिम्मेदारी पता है उन्होंने यह भी कहा कि आगामी चुनाव केंद्र सरकार की नीतियों और मोदी जी के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा।