24hnbc आज का पंचांग 2 जून 2022
Wednesday, 01 Jun 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 12, शक संवत 1944, ज्येष्ठ शुक्ला, तृतीया, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2079। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 20, जिल्काद 01, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 02 जून सन् 2022 ई॰।
सूर्य उत्तरायण उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। तृतीया तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 18 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ, आद्र्रा नक्षत्र सायं 04 बजकर 04 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ, गण्ड योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 35 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ, तैतिल करण पूर्वाह्न 11 बजकर 03 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ।
चन्द्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार रंभा तृतीया व्रत, महाराणा प्रताप जयंती, जिल्काद (मुस्लिम) मास प्रारंभ, उमा अवतार।
आज के व्रत त्योहार : तृतीया व्रत, महाराणा प्रताप जयंती
सूर्योदय का समय 2 जून 2022 : सुबह 05 बजकर 23 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 2 जून 2022 : शाम 07 बजकर 14 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 2 जून 2022 :
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 38 मिनट से 3 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्य रात्रि 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 1 मिनट से 7 बजकर 25 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग शाम 4 बजकर 04 मिनट से अगले दिन सुबह 5 बजकर 23 मिनट तक रहेगा।
आज का अशुभ मुहूर्त 2 जून 2022 :
राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 1 मिनट से 10 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। इसके बाद दोपहर 3 बजकर 33 मिनट से शाम 4 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।