24 HNBC News
24hnbc बिलासपुर के सिरगिट्टी गौठान से वृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत
Tuesday, 31 May 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। प्रकृति के संरक्षण के लिए देशभर में वृक्षारोपण किया जाता है। लेकिन कटु सत्य यह भी है कि जितने पेड़ लगाएं जाते है उसकी अपेक्षा कहीं बड़ी संख्या में वृक्षों की कटाई भी की जा रही है, जिसका असर पर्यावरण सीधे तौर पर साफ साफ देखा जा सकता है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में वृह्द वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई है, आज अभियान के पहले दिन सिरगिट्टी के गौठान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। गौठान समिति द्वारा सुबह से ही गौठान में गढ्ढे खोदे गए थे जिसके बाद कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी की शहर अध्यक्ष, भाजपा नेता व कांग्रेस के स्थानीय पार्षद, जोन कमिश्नर ने वृक्षारोपण किया।