24 HNBC News
24hnbc आबकारी विभाग रहा उदासीन, सिविल लाइन पुलिस ने मारी बाजी "घंटी दबाओं दारू पाओ आज से बंद"
Wednesday, 01 Jun 2022 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। तालापारा अरमान गली के जिस मकान से घंटी बजाओ 24 घंटे शराब पाओ की सर्विस प्रदान की जा रही थी आखिर उस पर छापा पड़ ही गया । यह घर आबकारी कंट्रोल रूम से 1 किलोमीटर के दायरे में हैं, और इस जगह पर कई महीनों से शराब बेचने का कार्यक्रम निर्बाद रूप से चलने के पीछे आबकारी विभाग का सुस्त रवैया दोषी है। ऐसा नहीं है कि आबकारी विभाग की महिला अधिकारी को इस शराब बिक्री केंद्र की जानकारी नहीं है। किंतु उनके निरीक्षकों को निर्दोष शराब बेचने वालों पर कार्यवाही करने से ही फुर्सत नहीं है। मई माह में आबकारी विभाग के दो कांड उजागर हो चुके हैं जिससे स्पष्ट होता है की आबकारी निरीक्षकों को उनकी तनख्वाह पूरी नहीं पड़ रही है तभी तो अवैध व्यवसाय करने वालों के स्थान पर ना व्यवसाय करने वाले को अवैध कारोबारी बताकर पहले पकड़ना फिर पैसे मांगना पैसा ना मिलने पर यातना देना और फिर जेल रवाना करवा देना भले ही बाद में जेल से अभियुक्त की लाश बाहर आये यह कारनामा बिलासपुर में हो चुका है। 
31 मई की रात सिविल लाइन पुलिस ने तालापारा अरमान गली के एक घर से शराब बेचा जाना चिन्हांकित करते हुए कार्यवाही को अंजाम दिया थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस उपमहानिरीक्षक बिलासपुर द्वारा जारी निर्देश पर कार्यवाही करते हुए सिविल लाइन थाना ने एक आदतन अवैध शराब की बिक्री करने वाले आरोपी को अवैध देसी शराब की बड़ी खेप के साथ हिरासत में लिया आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई और माननीय न्यायालय में पेश किया गया आरोपी अशोक सूर्यवंशी पिता कन्हैयालाल सूर्यवंशी उम्र 48 साल निवासी बजरंग चौक अरमान गली तालापारा के घर से 49 पाव देसी शराब जप्त की गई गौरतलब है कि यह क्षेत्र लोकप्रिय पार्षद रामा बघेल का वार्ड है और वे सभी संवेदनशील मुद्दों पर बेहद जागरूकता के साथ अपनी बात रखते हैं।