24 HNBC News
24hnbc अब बड़े ब्रांड वैल्यू वाला बाईजू भी उत्तरा बिलासपुर के शिक्षा बाजार में
Monday, 30 May 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। कोचिंग संस्थानों में 2 साल तक शांति के बाद इस साल मारामारी शुरू हो गई है। बिलासपुर का पूरा कोचिंग क्षेत्र संगठित और असंगठित क्षेत्र में बट गया है एक तरफ बाईजू , एलएन, कैरियर पॉइंट, रेजनेश जैसे बड़े ब्रांड है और इनकी कुल संख्या 7 से अधिक बताई जा रही है। दूसरी तरफ फैकेल्टी में माहिर स्थानीय चेहरे हैं जिन्होंने अपनी पढ़ाने की क्षमता के आधार पर बिलासपुर शहर में छात्रों के बीच नाम कमाया है। कुछ ही माह पूर्व परंपरागत तरीके से कोचिंग देने वाला आकाश इंस्टिट्यूट को बाईजू ने टेक ओवर किया और अब बाईजू का ट्यूशन सेंटर लिंक रोड, राव ट्रेड सेंटर में खुला है। कोचिंग संस्थानों से जुड़े सूत्र बताते हैं कि किसी भी ब्रांड वैल्यू वाले कोचिंग संस्थान का किराया एक से डेढ़ लाख रुपए है और अन्य छोटे सेंटर इससे तिहाई रकम के स्थानों पर कोचिंग सेंटर चलाते हैं । विज्ञापन का बजट भी देखा जाए तो ब्रांड नेम के कोचिंग सेंटर लाखों रुपए की मार्केटिंग कर डालते हैं जैसा कि आजकल बाईजू कर रहा है। स्थानीय दैनिक अखबार में प्रथम पृष्ठ पर लगातार तीन दिन से विज्ञापन आ रहा है जिसमें बिलासपुर सेंटर का केवल इतना ही जिक्र है कि उसके दो कांटेक्ट नंबर डले हैं। देखा जाए तो इसी साल कुछ नए अंग्रेजी माध्यम के निजी स्कूल भी खुले हैं इन स्कूलों का संचालन भी कारपोरेट स्टैंडर्ड पर हो रहा है। दूसरी ओर 12वीं के बाद एक तरफ छात्रों का भविष्य अंधकार में है तो दूसरी ओर शैक्षणिक संस्थाओं की भी चांदी नहीं है, सब जानते हैं कि इंजीनियरिंग कॉलेज में ताला डलने की नौबत है क्योंकि नियमों के चलते अब नए प्रवेश आसान नहीं हैं। कोचिंग संस्थानों में फीस स्ट्रक्चर इस तरह जानलेवा है कि मध्यमवर्ग का नौकरी पेशा आदमी इन संस्थानों में अपने बच्चे को पढ़ने तभी भेज सकता है जब नौकरी के अतिरिक्त उसकी आय के अन्य स्रोत भारी-भरकम हो।