24 HNBC News
24hnbc बेरोजगारी पर दो गांधी का सूर हुआ एक
Monday, 30 May 2022 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। सोशल मीडिया पर सत्ता पक्ष के गांधी और विपक्षी गांधी एक विषय पर एक साथ बोले हालांकि दोनों का ट्वीट अलग-अलग स्थान पर था। वरुण गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बेरोजगारी के आंकड़े डालें। कहां जब बेरोजगारी तीन दशकों के सर्वोच्च स्तर पर है तब यह आंकड़े चौंकाने वाले हैं जहां भर्तियां ना आने से करोड़ों युवा हताश और निराश हैं वही सरकारी आंकड़ों की ही मानें तो 6000000 स्वीकृत पद खाली हैं। दूसरी ओर राहुल गांधी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा मोदी सरकार नई नौकरियां देने में तो नहीं लेकिन बची हुई नौकरियां छिनने में जरूर सक्षम है। याद रहे यही युवा आपके सत्ता के घमंड को तोड़ेगा इनके भविष्य को बर्बाद करना इससे सरकार को महंगा पड़ेगा। साथ में टैग लगा है भारतीय रेलवे में 91 हजार गैर संरक्षा श्रेणी पद समाप्त , 2014 के बाद जिस किसी ने भी सरकारी नौकरी की बात कही उसे नौकरी मांगने वाला क्या बनते हो नौकरी देने वाले बनो कह कर मजाक उड़ाया गया यहां तक की कुछ दिनों पकौड़ा उद्योग भी खुलवा दिया गया धीरे-धीरे विश्व गुरु देश भारत के युवाओं को यह समझ आ रहा है कि ना तो सरकार ना ही निजी क्षेत्र रोजगार दे सकता है उल्टे राहुल गांधी का यह कहना यह सरकार नौकरी देने वाली नहीं उल्टा छीन लेने वाली है। विगत 6 वर्षों में तृतीय , चतुर्थ श्रेणी में रेलवे ने 72000 पद समाप्त किए हैं। एसईसीआर के बाद एनसीआर ने एक साथ 10000 पद समाप्त किए हैं यह वित्तीय प्रबंधन है या निजी करण की ओर बढ़ाने वाला एक कदम बताया जाता है रेलवे इस तरीके से अपने सेक्टर में 50 फ़ीसदी गैर संरक्षा पद समाप्त करने जा रही है। फेसबुक और ट्विटर पर दो गांधीयों ने देश की बेरोजगारों की समस्या पर एक साथ कुछ कहा है इसके गंभीर मायने हैं । आज जब मोदी सरकार 8 साल पूरा होने का उत्सव मना रही है आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है तब बेरोजगारी और महंगाई अपनी चरम पर है ऐसे में देश का युवा अब पकौड़ा उद्योग छोड़कर खुदाई विशेषज्ञ बनने की राह पर निकल पड़े क्योंकि दिखाया तो 40,000 धार्मिक स्थानों को खोदने का लक्ष्य है ।