24hnbc आज का पंचांग 30 मई 2022
Sunday, 29 May 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 09, शक संवत् 1944, ज्येष्ठ, कृष्ण, अमावस्या, सोमवार, विक्रम संवत् 2079। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 17, शव्वाल 28, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 30 मई सन् 2022 ई०। सूर्य उत्तरायण उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु।
राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। अमावस्या तिथि सायं 05 बजे तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ, कृतिका नक्षत्र प्रातः 07 बजकर 12 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ।
सुकर्मा योग रात्रि 11 बजकर 38 मिनट तक उपरांत धृतिमान योग का आरंभ, नाग करण सायं 05 बजे तक उपरांत किस्तुघ्न करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार – ज्येष्ठ (भावुक) अमावस्या, सोमवती अमावस्या, शनैश्चर जयंती।
सूर्योदय का समय 30 मई 2022 : सुबह 05 बजकर 24 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 30 मई 2022 : शाम 07 बजकर 13 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 30 मई 2022 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 37 मिनट से 03 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 07 बजे से 07 बजकर 24 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 07 बजकर 12 मिनट से अगली सुबह 05 बजकर 24 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 30 मई 2022 :
राहुकाल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 46 मिनट से 01 बजकर 42 मिनट तक इसके बाद दोपहर 03 बजकर 32 मिनट से 04 बजकर 28 मिनट तक।
आज का उपाय : पीपल को जल और दूध का अर्घ्य दें, भगवान शिव की पूजा करें। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)