24 HNBC News
24hnbc दिलाएंगे सरकारी नौकरी पहले होगा प्रशिक्षण, बेरोजगार युवाओं का नए तरीके से हो रहा छल
Saturday, 28 May 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। पूर्व में नगर पंचायत और अब नगर पालिक निगम बिलासपुर का 1 वार्ड राजनैतिक सत्ता में थोड़े से बदलाव के बावजूद सिरगिट्टी क्षेत्र में तीन समस्याओं पर कोई नियंत्रण दिखाई नहीं देता। पहला औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण गैर कानूनी काम। दूसरा बाहरी कथित कंपनियों द्वारा बेरोजगारों के साथ झूठ और धोखा और तीसरा क्षेत्र में चल रही अवैध प्लाटिंग । इसमें से अभी हम केवल युवाओं को कंपनियों की आड़ में किस तरह ठगा जा रहा है पर तथ्यात्मक बात कर रहे हैं । सिरगिट्टी क्षेत्र में यह धंधा काफी पुराना है, कभी ठगी का काम करने वाली कंपनी का बोर्ड ग्लेज होता है तो कभी कुछ और इन दिनों एक ऐसा ही बोर्ड सिरगिट्टी क्षेत्र के फहदाखार रोड पर लगा है बताते हैं कि असल में यह कंपनी एफएमसीजी सामानों की मार्केटिंग एजेंसी है अर्थात उत्पादक नहीं है। स्वयं को प्राइवेट लिमिटेड के रूप में पंजीकृत कराया गया है और यह तरीका भी आजकल खूब चल रहा है। ऐसी कंपनियों का सामान दुकानों पर नहीं मिलता है डिस्ट्रीब्यूटर डोर टू डोर प्रमोटी अंडर ट्रेनिंग डिस्ट्रीब्यूटर से सामान को प्रशिक्षण के नाम पर बिकवाते हैं। बताया जाता है कि अधिकतर बेरोजगार युवक और युक्तियां जिले के बाहर से होते हैं इन दिनों मे सिरगिट्टी क्षेत्र में कांकेर, नगरी, सिहावा, चारामा अंबिकापुर, जसपुर, मानपुर, मोहला आदि ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं इनसे प्रशिक्षण के नाम पर रहने खाने सहित एक निश्चित रकम ली जाती है। क्लास रूम प्रशिक्षण के बाद फील्ड में जाने के लिए सामान दे दिया जाता है बताते हैं कि इस बार के बेच को यह कहकर एकत्र किया गया कि स्वास्थ्य विभाग में स्थाई नौकरी कराई जाएगी। कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था अचानक पिछले हफ्ते प्रशिक्षण लेने वालों के स्थानीय मददगारों ने केंद्र पर चढ़ाई कर दी और कथित डिस्ट्रीब्यूटर को घेर लिया उस वक्त जो लेनदेन हुआ उसकी फोटो दिखाई दे रही है उसी दिन से यह सेंटर भी बंद बताया जाता है किंतु सिरगिट्टी क्षेत्र के एक मोहल्ले में किसी मंदिर के पास इस कंपनी का एक हॉस्टल बिना किसी सक्षम अनुमति के चल रहा है यहां से अभी भी यही धंधा संचालित है बताते हैं कि इस कंपनी के एक संचालक के खिलाफ बिलासपुर जिले के बाहर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी भी दर्ज हुई थी इसलिए अब संचालक ने दूसरा चेहरा आगे कर रखा है।