24hnbc बढ़ती महंगाई अब बदल गई लूट में.... एनसीपी प्रदेश प्रवक्ता
Thursday, 26 May 2022 00:00 am
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। बढ़ती महंगाई के खिलाफ अब पोस्टर वार भी शुरू हो गया है। सबको पता है कि घर चलाना अब कितना महंगा है। पेट्रोल, खाद्य तेल, राशन के समान, हरी सब्जी, दवा, जूते - चप्पल यहां तक की कपड़े कॉस्मेटिक तक महंगा हो गया है। एक वाक्य में कहे तो सिर से लेकर पैर के नाखून तक के सामान महंगे हैं और भाजपा नेता जनता को मुंह चिढ़ाने के लिए मुगल शासन में हुए अत्याचार की बात करते हैं यहां तक की अब वे कश्मीर में चल रहे कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार की बात नहीं करते, क्योंकि अत्याचार तो वही है जो उनके शासनकाल में नहीं हुए शेष तो न्याय है भले वह मध्यप्रदेश के नीमच में हो गया हो बढ़ती महंगाई को क्रोनोलॉजी ऑफ लोटिंग इंडिया के शीर्षक से एनसीपी प्रदेश प्रवक्ता निलेश बिश्वास का एक होल्डिंग इन दिनों जन चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने 1 मार्च से लेकर 22 मई के बीच पेट्रोल की कीमतों पर कटाक्ष किया है और महंगाई को लूट की संज्ञा दी है शहर के प्रमुख मार्गो पर यह हार्डिंग देखा जा सकता है।