24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 21 मई 2022
Friday, 20 May 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति वैशाख 31, शक संवत 1944, ज्येष्ठ, कृष्ण षष्ठी तिथि, शनिवार, विक्रम संवत 2079। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 08, शव्वाल 19, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 21 मई सन् 2022 ई॰।
सूर्य उत्तरायण उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। षष्ठी तिथि अपराह्न 03 बजे तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ।
श्रवण नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 46 मिनट तक उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ, शुक्ल योग प्रातः 08 बजकर 11 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ।
वणिज करण अपराह्न 03 बजे तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 21 मई 2022 : सुबह 05 बजकर 27 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 21 मई 2022 : शाम 07 बजकर 8 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 21 मई 2022 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 5 मिनट से 04 बजकर 46 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 35 मिनट से 03 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 55 मिनट से 07 बजकर 19 मिनट तक। अमृत काल दोपहर में 2 बजकर 2 मिनट से 3 बजकर 32 मिनट तक। रवि योग सुबह 5 बजकर 27 मिनट से रात को 11 बजकर 46 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग रवि योग सुबह 5 बजकर 27 मिनट से रात को 11 बजकर 46 मिनट तक। द्विपुष्कर योग रात को 11 बजकर 46 मिनट से सुबह 5 बजकर 27 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 21 मई 2022 :
राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 6 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 5 बजकर 27 मिनट से 7 बजकर 17 मिनट तक। भद्रा दोपहर में 2 बजकर 59 मिनट से रात के 1 बजकर 55 मिनट तक।
आज के उपाय : किसी जरूरतमंद को दान दें और जल में दूध मिलाकर पीपल सींचें।
 
(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)