24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 20 मई 2022
Thursday, 19 May 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति वैशाख 30, शक संवत 1944, ज्येष्ठ, कृष्ण, पंचमी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2079। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 07, शव्वाल 18, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 20 मई सन् 2022 ई॰।
सूर्य उत्तरायण उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। पंचमी तिथि सायं 05 बजकर 30 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ।
उत्तराषाढ़ नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 18 मिनट तक उपरांत श्रवण नक्षत्र का आरंभ, शुभ योग पूर्वाह्न 11 बजकर 25 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग का आरंभ।
कौलव करण प्रातः 06 बजकर 57 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा प्रातः 08 बजकर 45 मिनट तक धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 20 मई 2022 : सुबह 05 बजकर 28 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 20 मई 2022 : शाम 07 बजकर 8 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 20 मई 2022 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 5 मिनट से 04 बजकर 46 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 34 मिनट से 03 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 54 मिनट से 07 बजकर 18 मिनट तक। अमृत काल शाम को 7 बजकर 26 मिनट से रात 8 बजकर 54 मिनट तक। रवि योग मध्यरात्रि के बाद 1 बजकर 18 मिनट से 5 बजकर 27 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 20 मई 2022 :
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। सुबह 07 बजकर 30 मिनट 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 12 मिनट से 9 बजकर 6 मिनट तक। उसके बाद दोपहर में 12 बजकर 45 मिनट से दोपहर में 1 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।
आज के उपाय : मां लक्ष्मी की पूजा करें और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
 
(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)