24hnbc आज का पंचांग 13 मई 2022
Thursday, 12 May 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति वैशाख 23, शक संवत 1944, वैशाख, शुक्ल, द्वादशी, शुक्रवार, विक्रम संवत 2079। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 30, शव्वाल 11, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 13 मई सन् 2022 ई०। सूर्य उत्तरायण उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु।
राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। द्वादशी तिथि सायं 05 बजकर 28 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ, हस्त नक्षत्र सायं 06 बजकर 48 मिनट तक उपरांत चित्रा नक्षत्र का आरंभ।
वज्र योग अपराह्न 03 बजकर 41 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग का आरंभ, बव करण प्रातः 06 बजकर 10 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार – शुक्र प्रदोष व्रत।
सूर्योदय का समय 13 मई 2022: सुबह 05 बजकर 31 मिनट पर
सूर्यास्त का समय 13 मई 2022: शाम 07 बजकर 03 मिनट पर
आज का शुभ मुहूर्त 13 मई 2022 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 33 मिनट से 03 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 50 मिनट से 07 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। अमृत काल दोपहर 12 बजकर 59 मिनट से 02 बजकर 32 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 13 मई 2022 :
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 14 मिनट से 09 बजकर 08 मिनट तक रहेगा इसके बाद दोपहर 12 बजकर 45 मिनट से 01 बजकर 39 मिनट तक।
आज के उपाय : फल का दान करें, लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा। – आचार्य कृष्णदत्त शर्मा