24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 8 मई 2022 , आज गंगा जयंती
Saturday, 07 May 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति वैशाख 18, शक संवत् 1944, वैशाख, शुक्ल, सप्तमी, रविवार, विक्रम संवत् 2079। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 25, शव्वाल 06, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 08 मई सन् 2022 ई॰। सूर्य उत्तरायण उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु।
राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। सप्तमी तिथि सायं 05 बजकर 01 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ। पुष्य नक्षत्र अपराह्न 02 बजकर 58 मिनट तक उपरांत आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ, गण्ड योग रात्रि 08 बजकर 33 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ।
वणिज करण सायं 05 बजकर 01 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : श्री गंगा जयंती
सूर्योदय का समय 8 मई 2022 : सुबह 05 बजकर 35 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 8 मई 2022 : शाम के 7 बजकर 1 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 8 मई 2022 :
विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 32 मिनट से 3 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम को 6 बजकर 47 मिनट से 7 बजकर 11 मिनट तक। रवि पुष्‍य योग सुबह 5 बजकर 35 मिनट से 2 बजकर 58 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 51 मिनट से 9 बजकर 38 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 5 बजकर 35 मिनट से 2 बजकर 58 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 8 मई 2022 :
राहुकाल शाम को 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम को 5 बजकर 13 मिनट से 6 बजकर 7 मिनट तक। भद्रा शाम को 5 बजे से अगले दिन सुबह 5 बजकर 34 मिनट तक।
आज के उपाय : हाथ में अंगूर लेकर सूर्य देव को अर्घ्य दें, गायत्री मंत्र का जप करें।